मैक्लोडगंज बस स्टैंड के पास पुलिस ने बरामद किया अज्ञात साधु का शव

<p>पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के बस स्टैंड के पास शव मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गत देर रात एक अज्ञात साधु का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान 56 वर्षीय शेर भारती के रूप में हुई है। लेकिन यह कहां का रहने वाला है। इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौका पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है। जिसका आज पोस्टमार्टम करवाया गया।</p>

<p>जानकारी के अनुसार मृतक साधु दो दिन पहले ही तीन अन्य साधुओं के साथ जसूर से मैक्लोडगंज पहुंचा था। बुधवार देर रात यह साधु मैक्लोडगंज बस स्टैंड के समीप बेसुध अवस्था में पड़ा था, जिस पर उसके साथ आए साधुओं ने सोचा कि वो सोया हुआ है, लेकिन काफी&nbsp; देर बाद उसे उठाने का प्रयास किया तो वो नहीं उठा, जिस पर साथी साधुओं ने मैक्लोडगंज पुलिस को इस बारे सूचित किया।</p>

<p>पुलिस ने मौका पर पहुंचकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक दृष्टया हॉर्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। एसएचओ मैक्लोडगंज नीरज राणा ने बताया कि गत रात मिली सूचना के आधार पर मौका पर जाकर साधु के शव को कब्जे में लेकर वीरवार को पोस्टमार्टम करवाया गया है। मृतक कहां का रहने वाला है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम उपरांत संरक्षित कर रखा गया है। मृतक के संबंध में किसी को कोई जानकारी हो तो मैक्लोडगंज पुलिस थाना के दूरभाष नंबर 01892-224183 पर संपर्क किया जा सकता है।</p>

Samachar First

Recent Posts

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

  Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

3 hours ago

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

4 hours ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

  Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

5 hours ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

6 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

  शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

6 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

  2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

6 hours ago