Follow Us:

बेटी से रेप के आरोपी ने जेल में काटा अपना गुप्तांग, हालत स्थिर

समाचार फर्स्ट |

कोच्चि के इदुक्की स्थित पीरमाड़े सब जेल में अपनी बेटी से रेप के आरोपी ने अपना गुप्तांग काट लिया। घटना की जानकारी मिलते ही जेल अधिकारी ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने आरोपी के गुप्तांग का कटा हुआ हिस्सा जोड़ दिया है, अब उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

आरोपी वेंदीपेरियर (42) पर चार महीने पहले अपनी बेटी से रेप करने का आरोप लगा था। जब बेटी घर पर सो रही थी उस समय आरोपी ने उसके साथ पहले छेड़छाड़ की फिर रेप जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दे डाला। हालांकि कोर्ट ने उसे जमानद दे दी थी, लेकिन बेल कि शर्तों को पूरा करने के लिए कोई भी आगे नहीं आया। वहीं जेल अधिकारियों का कहना है कि आरोपी दावा करता है कि उसने यह अपराध नहीं किया है।

बता दें कि जेल नियम के अनुसार हर मंगलवार को कैदियों को दाढ़ी बनाने के लिए रेजर और ब्लेड दिया जाता है। जेल अथॉरिटीज ने उक्त आरोपी को भी दाढ़ी बनाने के लिए ब्लेड दिया था जिससे आरोपी ने अपना गुप्तांग काट लिया। सूचना मिलते ही जेल अधिकारियों ने आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने आरोपी का ऑपरेशन किया और उसके गुप्तांग को जोड़ दिया।