कंडा जेल से आजीवन कारावास की सजा काट रहा फरार कैदी गोवा में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की कार्रवाई में कैदी की लोकेशन गोवा में पाई गई। ऐसे में कैदी को पकड़ने के लिए शिमला पुलिस की एक टीम गोवा रवाना की गई थी।

टीम में तीन पुलिस के जवान शामिल थे। गोवा की पुलिस शिमला पुलिस के संपर्क में थी। कैदी शिमला के पुराना बस स्टैंड से गायब हुआ था। पुलिस ने कैदी दर्शन कुमार के खिलाफ लुकआऊट नोटिस भी जारी किया था।

कैदी जेल की बेकरी में बनने वाले उत्पादों को शिमला में बेचता था। पुलिस की तरफ से कैदी को ढूंढने के लिए संभावित ठिकानों पर छापामारी भी की गई। कैदी शिमला के कृष्णानगर का रहने वाला है और हत्या के जुर्म में 2012 से कंडा जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।

वहीं, एसपी सौम्या सांबशिवन ने बताया कि कंडा जेल के फरार हुए कैदी दर्शन कुमार को गोवा के कलंगुट मछली बाजार से गिरफ्तार किया गया है। उसे लेने के लिए पुलिस की टीम को भेजा गया है। बताया जा रहा है कि वो वहां से भी भागने की तैयारी में था। पुलिस इस कैदी को पिछले 6 दिन से तलाश रही थी।

Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…
हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…
विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…
शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…
कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…
ऑनलाइन शुल्क, ईवी शुल्क और मिल्क सेस लगाए गए रेत और बजरी की कीमतों में…