Follow Us:

#Breaking: बिलासपुर के झंडूता में खाई में गिरी बस, 22 यात्री घायल

सुनिल ठाकुर, बिलासपुर |

बिलासपुर के झंडूता में एक निजी बस मंगलवार को खाई में गिर गई है। निजी बस झंडूता से बिलासपुर के लिए जा रही थी कि अचानक आनद घाट के पास खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि बस में लगभग 30 यात्री सवार थे जिनमें 22 लोग घायल हुए हैं। बस में स्कूली बच्चे भी सवार थे। घायलों को  झंडूता अस्पताल ले जाया गया है। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। 
 
जानकारी के मुताबिक बस के अगले टायर के खुलने से ये हादसा पेश आया है। घायलों को झंडुत्ता अस्पताल  पहुंचाया जा रहा है वहीं, स्थानीय लोग भी बचाव और राहत कार्य में जुटे हुए हैं।

हादसे में घायल हुए लोगों की सूची इस प्रकार है….

1. सुरेंद्र कुमार (48) पुत्र  बीजू राम गांव व डाकघर बलघाड झंडुता  
2.  रति राम (68) पुत्र छज्जू राम गांव माकड़ी डाकघर जेंजंवी झंडुता
3. साहिल पुत्र  (14)  प्रेम लाल गांव पनौल डाकघर अमरपुर तहसील घुमारवीं
4. शुभम (14) पुत्र राजेश कुमार गांव भडोली कंला तहसील झंडुता
5. नेहा (18) पुत्री रमेश चंद गांव भडोली कलां
6. मनोज कुमार (27) पुत्र  जोगिंदर सिंह गांव और डाकघर बलघाड
7. अभिलाषा (15)  पुत्री बलबीर सिंह गांव छपर डा.बलघाड
8. शिवानी (18) पुत्री भाग सिंह गांव का डाकघर बरौली तहसील झंडुता
9.  राजरानी (52) पत्नी  ठाकुर दास गांव जेजंवीं
10. शुभम (13) पुत्र  राजीव कुमार गांव कलर डाकघर भडोली कलां
11. शुभम शर्मा (18) पुत्र राजकुमार गांव व डाकघर बलघाड तहसील झंडुता
12. अभिषेक (15) पुत्र संजीव कुमार गांव कलर डाकघर भडोलीकलां
13. श्री ओंकार चंद (32) पुत्र  राम कृष्ण गांव भगैण डा. कलोल
14. पंकज शर्मा पुत्र (15) मनोज कुमार गांव कलर डाकघर भडोली कंलां
16. कपिल राणा (22) पुत्र दिनेश कुमार गांव पपलाह डा.भलघाड
17. विवेक कपिल पुत्र श्री भाग सिंह गांव ठाप्पर डा.भलघाड 17 साल
18. अनिता कुमारी (19) पुत्री पुरुषोत्तम राम गांव सिलमी डा.जेजवीं
19. अंजना कुमारी (19) पुत्री कश्मीर सिंह गांव मवेटा डा.जेजवीं
20. रमेश कुमार (36) पुत्र ब्रह्मानंद गांव कलोल उमर 36 साल
21. रमन जसवाल (20) पुत्र कृष्ण चंद्र गांव फाहु डा.बलघाड
22. सुरेश चंद (45) पुत्र  सुखदेव गांव कलोल