शिमला सदर थाना पुलिस ने बीती रात शहर के एक गेस्ट हाउस पर छापा मार कर वेश्यावृति करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने रैकेट की सरगना को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही एक ग्राहक 38 वर्षीय राज कुमार को भी गिरफ्तार किया है। वह सिरमौर जिले के शिलाई का रहने वाला है।

पुलिस ने जिस्मफरोशी के लिए लाई गई एक 19 वर्षीय युवती को इनके चुंगल से निकाला है। 32 वर्षीय स्थानीय महिला इस रैकेट को चलाती रही है। बताया जा रहा है कि ये महिला शादीशुदा है और लड़कियों को अपने चंगुल में फांस कर उनसे वेश्यावृत्ति करवाना उसका पेशा है।

(विज्ञापन के नीचे स्क्रॉल करें)

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस रैकेट को पकड़ा है। महिला सरगना द्वारा शहर के गेस्ट हाउस में कमरे किराए पर लेकर वेश्यावृति के अनैतिक धंधे को अंजाम दिया जा रहा था। बीती रात महिला ने सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गेस्ट हाउस में कमरा लिया और अपने साथ एक लड़की और पुरुष को लेकर पहुंची। एएसपी परवीर ठाकुर ने बताया कि दोनें आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए आज कोर्ट में पेश जाएगा।

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…
Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्खू सरकार ने विस्तार दिया है। योजना…
Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…
Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…
Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…
Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…