पंजाब: गुरदासपुर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 16 लोगों की मौत 14 घायल

पंजाब के गुरदासपुर में एक पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका होने से 16 लोगों की मौत हो गई जबकि 14 से अधिक लोग घायल हुए हैं। वहीं धमाके की वजह से दो इमारतों में 50 से ज्यादा लोग भी फंस गए हैं। स्थानीय लोगों द्वारा घायलों की मदद की जा रही है। धमाके के बाद चारों तरफ मलबा बिखर गया है और आसपास की इमारतें ध्वस्त हो गई हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बटाला के पास एक आतिशबाजी दुकान में घुस गई थी। इस वजह से दुकान में रखे सिलेंडर आग लग गई और वह फट गया। जहां दुकान थी उसके नजदीक ही एक पटाखा फैक्ट्री थी, सिलेंडर फटने की वजह से फैक्ट्री में भी आग लग गई और इससे बड़ा हादसा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बटाला-जालंधर रोड पर हंसली इलाके पर स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास की कई बिल्डिंग भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। यहां तक की घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर स्थित मॉल के तीन फ्लोर के शीशे टूट गए। 10 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है।

वहीं मौके पर पहुंचे एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मन ने बताया कि फैक्ट्री रिहायशी इलाके में थी। दोपहर करीब 3 बजकर 42 मिनट पर धमाका हुआ। विस्फोट में फैक्ट्री की बिल्डिंग पूरी तरह से धराशायी हो गई। अभी मृतकों की संख्या के बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता। धमाके के चलते फैक्ट्री के बाहर खड़ी कार भी नाले में जा गिरी है।

Samachar First

Recent Posts

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

2 mins ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

32 mins ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

55 mins ago

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

15 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

15 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

16 hours ago