Follow Us:

नैयना देवी के एक होटल में पंजाब पुलिस की रेड, 5वीं मंजिल से कूदा आरोपी, मौत

सुनील ठाकुर, बिलासपुर |

बिलासपुर के विश्व विख्यात शक्तिपीठ नैयना देवी में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां श्री नैयना देवी बस अड्डे के पास एक होटल में पंजाब पुलिस की टीम ने रेड मारी। रेड के दौरान एक व्यक्ति जिस पर अटेंप्ट टू मर्डर का केस दर्ज है उसने होटल की 5वीं मंजिल से गहरी खाई में छलांग लगा दी। खाई में गिरने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी अनुसार पंजाब के लुधियाना के थाना बस्ती में मृत्क जितेंद्र कुमार के खिलाफ अटेंप्ट टू मर्डर का केस दर्ज था। जैसे ही पंजाब पुलिस की टीम ने होटल में रेड की तो युवक ने होटल की 5वीं मजिल से गहरी खाई में छलांग लगा दी। इस युवक के साथ एक लड़की भी थी जो धर्मशाला की रहने वाली बताई जा रही है। पंजाब पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। जिनमें एसपी लुधियाना लखबीर सिंह डीएसपी जोधेवाल लुधियाना माधवी शर्मा भी मौजूद हैं। पुलिस ने बताया कि मृतक  के शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरे बस अड्डे के पास पंजाब पुलिस नजर आ रही है।

बता दें कि इससे पहले भी पिछले महीने दहेज उत्पीड़न से तंग आकर एक श्रद्धालुओं ने पहाड़ी से छलांग लगा दी थी। जबकि कुछ महीने पहले पंजाब पुलिस के एनकाउंटर में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।