सोलन: HRTC कर्मियों से बहस के बाद पंजाबी युवकों ने चला दी गोली, 3 गिरफ्तार

सोलन के धर्मपुर में पंजाब के तीन युवकों ने परवाणू के पास कोटी में हवा में गोलियां चलाकर एक बार फिर असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। शनिवार को कालका से धर्मपुर की तरफ जा रही एचआरटीसी की बस से सामने से आ रही एक पीबी नंबर की गाड़ी की हल्की टक्कर हो गई।

इस बात पर पंजाब के तीन युवकों ने हंगामा कर दिया और बस चालक के सिर पर पत्थर मारकर उसे घायल कर दिया। इस पर बस की सवारियां बाहर आ गई और युवकों को पकड़ने की कोशिश की। इसी बीच एक युवक ने पिस्तौल निकालकर हवा में गोलियां चला दी और तीनों गाड़ी में फरार हो गए।

पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई तो पुलिस ने परवाणू टीटीआर के पास नाका लगा दिया। इस दौरान युवक तेज रफ्तार गाड़ी चलाते हुए नाका तोड़कर आगे निकल गए, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें करीब पांच किलोमीटर आगे टिप्परा के पास धर दबोचा।

एसपी सोलन मोहित चावला ने बताया कि मामले में दलजीत सिंह, राजवंत सिंह, जसप्रीत सिंह निवासी मोहाली के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

10 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

10 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

10 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

10 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

10 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

10 hours ago