Follow Us:

चिंतपूर्णी में पंजाब के श्रद्धालुओं की कार हुई हादसे का शिकार, 4 घायल

रविंद्र, ऊना |

चिंतपूर्णी में पंजाब से माथा टेकने पहुंचे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में 4 श्रद्धालु घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार पंजाब से कुछ श्रद्धालु मां चिंतपूर्णी के दरबार मे माथा टेकने आए थे। लेकिन रास्ते में शीतला के नजदीक उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गयी और पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार में सवार 4 लोग घायल हुए हैं।

घायलों की पहचान किशन लाल, शिंदर पाल, जसविंदर व राजनप्रीत निवासी फिरोजपुर पंजॉब के रूप में हुई है। घायलों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया। उधर एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।