Follow Us:

राजस्थान: सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से पिकअप की टक्कर, 10 लोगों की मौत 8 घायल

डेस्क |

राजस्थान के झुंझुनू जिला में बड़ा सड़क हादसा पेश आया है। यहां गुढ़ा गौडजी थाना क्षेत्र में स्टेट हाईवे नंबर 37 पर पिकअप और ट्रैक्टर की टक्कर में करीब 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों में दो बच्चे, 1 महिला और 7 पुरुष शामिल हैं। हादसे के शिकार सभी लोग एक ही परिवार के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार हादसे के शिकार सभी लोग पिकअप में सवार होकर मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे। इसी दौरान पिकअप सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टक्करा गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।

वहीं, हादसे को लेकर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत हने ने दुख जतया है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए दुर्घटना के घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।