राजदेई के घर में फिर तोड़फोड़, पेयजल पाइप का व्हील तोड़कर पानी से किया वंचित

जिला हमीरपुर के सरकाघाट उपमंडल के बड़ा समाहल गांव की वृद्ध राजदेई मामले में एक बार फिर तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। इस बार आरोपियों ने वृद्ध राजदेई के घर पेयजल पाइप का व्हील तोड़कर उन्हें पानी से वंचित कर दिया है। राजदेई ने अपनी बेटी तृप्ता के माध्यम से ग्राम पंचायत प्रधान को लिखित शिकायत सौंपकर मौक़ा देखने और आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

घटना होली वाले दिन 10 मार्च की बताई जा रही है। इन दिनों राजदेई के मकान की मरम्मत औऱ  रंग-रोगन का काम चला हुआ है। वृद्धा की छोटी बेटी तृप्ता की निगरानी में रंग-रोगन का काम मज़दूर कर रहे हैं।

उधर, ग्राम पंचायत गाहर के एनओसी के बाद ही हाई कोर्ट से 24 आरोपियों की सशर्त ज़मानत हुई थी। प्रधान ने राजदेई व इनके मकान की सुरक्षा की सारी ज़िम्मेदारी ख़ुद ली है। ऐसे में फिर से घर में तोड़फोड़ का होना आरोपियों की ज़मानत को रद्द करवाने का एक आधार बन सकता है। पंचायत प्रधान गाहर कुलदीप शर्मा के अनुसार तोड़फोड़ की शिकायत वृद्धा राजदेई की बेटी तृप्ता के माध्यम से मिली है। पंचायत मौक़े पर जाकर स्थिति देखेगी।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

14 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

15 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

15 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

17 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

17 hours ago