Follow Us:

नौकरी का झांसा देकर युवती से बलात्कार, FIR दर्ज

पी. चंद |

प्रदेश में महिलाओं से होने वाले अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे। आए दिन महिलाओं पर होने वाले अपराधों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।  शिमला के एक निजी होटल में एक युवती से रेप का मामला सामने आया है।  जानकारी के मुताबिक पीड़िता हरियाणा के करनाल जिले की रहने वाली है और आरोपी उसे यहां नौकरी दिलाने के बहाने लाया था। जहां आरोपी ने शिमला के एक निजी होटल में 22 वर्षीय युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी भी हरियाणा के पानीपत जिले का रहने वाला है।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वो हरियाणा की रहने वाली है। उसे तीन लोग ड्राइवर, सुपरवाइजर और एक कांट्रेक्टर नौकरी दिलाने के बहाने शिमला ले आए। जहां सोमवार रात को वो सब एक निजी होटल में रूके जहां कांट्रेक्टर ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। एसपी ओमापति जम्वाल ने मामले की पुष्टि की है।