शिमला में 12 साल की मासूम के साथ हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार

<p>राजधानी शिमला में एक और मासूम हैवानियत का शिकार हुई है। राजधानी के साथ लगते मशोबरा में स्कूल में पढ़ने वाली 12 साल की मासूम नाबालिग को 52 साल के अधेड़ व्यक्ति ने हवस का शिकार बनाया।</p>

<p>पुलिस ने पीड़िता नाबालिग की शिकायत पर ढली थाना में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने नाबालिग के साथ दुराचार करने वाले कारोबारी निकु राम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छठी कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्र ने मशोबरा के दुकान कारोबारी के खिलाफ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी।</p>

<p>पुलिस में पीड़िता छात्रा ने उक्त अधेड़ व्यक्ति पर दुराचार करने का भी आरोप लगाया। पीड़िता छात्रा के मुताबिक बीते 4 मई को कारोबारी उसके घर में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडिता ने यह भी आरोप लगाया है कि जब उसके घर पर कोई नहीं था तो मशोबरा का यह कारोबारी जबरन घर में घुसा और छेड़छाड़ करने बाद उसके साथ दुराचार किया।</p>

<p>पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर उसके ब्यान लेने के बाद मेडिकल करवाया। एसपी शिमला ओमापति जम्वाल का कहना है कि चिकित्सकों ने मेडिकल में दुराचार होने की पुष्टि की है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है।&nbsp; पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

4 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

4 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

5 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

5 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

6 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

6 hours ago