Follow Us:

ऊना: शादी का झांसा देकर महिला से दुराचार, मामला दर्ज

रविंदर, ऊना |

महिला थाना ऊना के तहत एक महिला ने हरियाणा के एक युवक पर दुराचार के आरोप लगाए हैं। महिला ने इसकी शिकायत महिला थाना ऊना में दी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और तलाश शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार मेरे साथ दुराचार किया, लेकिन अब शादी करने से मना कर रहा है।

पुलिस को दी शिकायत में पंजाब की एक महिला ने बताया कि वह काफी समय से ऊना में रह रही थी। जिसकी दोस्ती हरियाणा के जिला फतेहगढ़ के एक युवक से हो गई और मेरे साथ शादी करने के लिए राजी हो गया। पिछले माह युवक ऊना मेरे क्वार्टर आया हुआ था, जहां पर मेरे साथ दुराचार किया, लेकिन अब युवक शादी करने से मना कर रहा है। महिला ने युवक के खिलाफ महिला थाना ऊना में शिकायत दे दी है।

डीएसपी हैडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। युवक की तलाश जारी है, जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।