Follow Us:

शिमला: अस्पताल में भर्ती मानसिक रूप से बीमार युवती के साथ दुष्कर्म

पी. चंद |

शिमला के बालूगंज के मानसिक रोग एवं पुनर्वास अस्पताल में भर्ती मानसिक रोगी एक युवती से दुराचार का मामला सामने आया है। मंगलवार शाम अस्पताल के बॉथरूम में 32 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी 22 वर्षीय युवक भी अस्पताल में उपचाराधीन  है। पीड़िता पश्चिमी बंगाल की रहने वाली बताई जा रही है, जबकि आरोपी हिमाचल का रहने वाला है।

अस्पताल की सफाई महिला कर्मी सफाई करने जब बॉथरूम में पहुंची, तो उसने आरोपी को पीड़िता के साथ दुराचार करते देखा। इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी गई। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

अस्पताल के डॉक्टर पुनीत की शिकायत पर बालूगंज पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर तफ़्तीश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच करवाई जा रही है और तथ्य एकत्रित किया जा रहा। आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।