Follow Us:

शाहपुर: 4 बेटियों के बाप ने 11 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

समाचार फर्स्ट डेस्क |

इंसानियत जब-जब शर्मसार होती है तब सवालों में पूरा समाज आ जाता है। जिला कांगड़ा में लगातार दुष्कर्म के मामले आ रहे हैं और इंसानियत को शर्मिदा कर रहे हैं। ताजा मामला शाहपुर की बसनुर पंचायत से है जहां पर 4 बेटियों के बाप ने अपने ही गांव की 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। आरोपी की उम्र 62 साल है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और आज कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

वहीं, एसपी संतोष पटियाल ने कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने कहा कि आरोपी पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ।