Follow Us:

ऊना: रेन शेल्टर से टकराई तेज रफ्तार कार, 4 घायल

समाचार फर्स्ट |

ऊना-चंडीगढ़ मार्ग पर रक्कड़ के समीप एक तेज रफ्तारी कार रेन शेल्टर से जा टकराई। हादसे में अनियंत्रित कार ने चार महिलाओं को भी रौंद डाला। घायलों को लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि कार चालक सुरक्षित बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार पंजाब नम्बर की एक कार सुबह करीब दस बजे ऊना से नंगल की तरफ जा रही थी। तेज रफ्तारी के चलते कार अनियंत्रित हो गई और रेंन  शेल्टर से जा टकराई। हादसे में कार ने रेंन शेल्टर को ध्वस्त कर दिया जबकि बस का इंतजार कर रही चार महिलाओं को रौंद दिया।

वहीं, घायलों को ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। सीएमओ डॉ प्रकाश दरोच ने बताया घायलों को उपचार दिया गया है। उधर, डीएसपी कुलविंदर ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।