हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को तार-तार करने का मामला सामने आया है। यहां हरोली उपमंडल में एक 14 साल के किशोर ने अपनी छोटी बहन के साथ दुष्कर्म किया है। इतना ही नहीं लड़की गर्भवती हो गई है। पुलिस ने बहन की शिकायत पर भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे इलाके में चर्चा हो रही है।
जानकारी के अनुसार हरोली उपमंडल में 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ उसके 14 वर्षीय बड़े भाई ने मई से जुलाई 2021 तक कई बार दुष्कर्म किया। बहन के मना करने पर भाई उसके साथ मारपीट भी करता था। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब लड़की की तबीयत बिगड़ने पर उसकी मां उसे डॉक्टर के पास ले गई जहां लड़की के गर्भवती होने की बात सामने आई।
इसके बाद उन्होंने पुलिस में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, लड़की का मेडिकल भी करवाया गया है।
नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…
धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…
धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…
धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…
कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…