Follow Us:

ऊनाः गोंदपुर बनेहड़ा में रिहायशी मकान में लगी आग, करीब 10 लाख का नुकसान

रविन्दर, ऊना |

जिला ऊना में पुलिस थाना अम्ब के तहत गोंदपुर बनेहड़ा में एक रिहायशी मकान को आग लगने का मामला सामने आया है। यहां देखते-ही-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आगजनी में पीड़ित परिवार का करीब 10 लाख की सम्पति का नुकसान आंका जा रहा है। अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार अम्ब के तहत गोंदपुर बनेहडा में जसबीर सिंह के रिहायशी मकान में एक कमरे में अचानक ही आग लग गई। आगजनी में जसबीर का ऐसी, लेपटॉप, स्टेशनरी औक जिम का सामान सहित अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। आगजनी की सूचना दमकल विभाग को दी गयी। टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पीड़ित परिवार का करीब दस लाख के समान के नुकसान आंकलन किया जा रहा है। उधर, डीएसपी मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के ब्यान दर्ज़ किये जा रहे हैं।