Follow Us:

बिहार: RJD नेता की सरेआम गोली मारकर हत्या

समाचार फर्स्ट डेस्क |

बिहार के सीवान में शनिवार सुबह एक RJD नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बदमाशों ने घर में घुसकर कत्ल की इस वारदात को अंजाम दिया है। हत्या का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है।

यह घटना सीवान के बसंतपुर थाना क्षेत्र स्थित शेखपुरा गांव की है। मृतक आरजेडी नेता का नाम मिन्हाज खां था। बता दें कि जब ये वारदात हुई  मिन्हाज खां अपने घर में सोए हुए थे। जानकारी के अनुसार कुछ बदमाशों ने घर में घुसकर उनके सिर में गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर SDPO घटनास्थल पर पहुंचे हैं। थाना क्षेत्र की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच करके हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

बता दें कि, पुलिस को मिन्हाज के घर के बाहर से जिंदा बम और पेट्रोल भरा गैलन बरामद हुआ है। बम को डिफ्यूज कर दिया गया है। पुलिस द्वारा इस हत्या का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है। घटना के बाद से मिन्हाज के घर के बाहर काफी लोग एकत्रित हो गए हैं और लोगों में बहुत आक्रोश देखा जा रहा है।