<p style=”text-align:justify”>इंदौरा के मीलवां मोड़ के पास एक ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मृतक सैनिक थे औऱ पठानकोट यूनिट में तैनात थे। मृतकों की पहचान हरजीत सिंह पुत्र हजूर सिंह निवासी कुरुक्षेत्र हरियाणा व अमनदीप सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी राजपुरा पंजाब के रूप में हुई है।</p>
<p style=”text-align:justify”>जानकारी के मुताबिक दोनों जवान छुट्टी लेकर बाइक पर पठानकोट से जालंधर की ओर जा रहे थे। इस दौरान इंदौरा में मीलवां मोड़ के निकट क्रॉसिंग कर रही ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दूसरे को घायल अवस्था में मुकेरियां अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने इलाद के दौरान दम तोड़ दिया।</p>
<p style=”text-align:justify”>पुलिस ने दोनों जवानों के शव और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी इंदौरा देवानंद ने बताया कि दोनों 25 पंजाब रेजीमेंट पठानकोट में तैनात थे। पुलिस ने दोनों के परिवारों को दुर्घटना बारे सूचित कर दिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भिजवा दिया है।</p>
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…
कल जम्मू कश्मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…