Follow Us:

कांगड़ा: HRTC बस से टकराई बाइक, एक घायल

समाचार फर्स्ट |

कांगड़ा-देहरा मार्ग पर नैहरनपुखर के निकट सुनेहत में एक सड़क हादसा पेश आया है। जिसमें एक बाइक सवार युवक की एचआरटीसी की बस के साथ टक्कर हो गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के मुताबिक बाइक पर जा रहा एक युवक चंडीगढ़ से जोगिंद्रनगर जा रही एचआरटीसी की बस से टकरा गया। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक परागपुर के हार गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। घायल को देहरा अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।