<p>नाहन के दोसड़का में रविवार को एक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। बुजुर्ग को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर को दोसड़का में एक ओपन जिप्सी और एक बाइक में टक्कर हो गई। कालाअंब की तरह से आ रही जिप्सी दोसड़का में पांवटा साहिब की ओर मुड़ रही थी। इस दौरान नाहन की तरफ से आ रही बाइक के साथ उसकी टक्कर हो गई।</p>
<p>इस हादसे में बाइक पर सवार 72 वर्षीय बुजुर्ग को चोट आ गई। बुजुर्ग की पहचान मारकंडा नदी के पास स्थित ढिकमकी मंदिर के बाबा मस्तगिरि के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि हादसे के लिए कौन जिम्मेदार है।</p>
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…