Follow Us:

गिरी नदी में गिरी कार, 3 घायल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

सिरमौर जिले के बडू साहिब-खैरी में एक मारुति 800 गिरी नदी में गिर गई। इस हादसे में एक युवक और दो युवतियां घायल हुए हैं। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से राजगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। यह हादसा बुधवार सुबह करीब 9 बजे हुआ। यह कार बडू साहिब के साथ लगते क्षेत्र माङ्ग निवासी हेमंत शर्मा की बताई जा रही है।