Follow Us:

चंडीगढ़-मनाली NH पर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत-4 घायल

सुनिल ठाकुर, बिलासपुर |

राष्ट्रीय मार्ग चंडीगढ़ मनाली पर देर रात एक दुर्घटना सामने आई है।  जिसमें एक गाड़ी गहरी खाई में गिर गई।  जिसमें 5 व्यक्ति सवार थे जिनमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही  मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार यह घटना  सारली कार नंबर (DLIYE-2248) जो दिल्ली से मनाली जा रही थी कि सारली में किसी अज्ञात गाड़ी ने ओवरटेक करते हुए इस गाड़ी को टक्कर मार दी। जिससे कार सड़क से 200-250 मीटर नीचे गिर गई। 

मृतक की पहचान कपिल शर्मा (30)  निवासी रानी पब्लिक स्कूल संत नगर बुरारी  2nd फलोर दिल्ली  के रूप में हुई है। बाकी व्यक्तियों को चोटें आई हैं। जिन्हें अस्पताल बिलासपुर से चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके मामले की जांच कर रही है ।