Follow Us:

चंबा: गहरी खाई में गिरा टिप्पर, 4 की मौत, 2, घायल

समाचार फर्स्ट |

चंबा के खजियार मार्ग पर भनेरा में एक सड़क हादसा पेश आया है। जिसमें एक टिप्पर के खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार टिप्पर चंबा से खजियार की ओर कोलतार लेकर जा रहा था कि भनेरा के पास गहरी खाई में गिर गया।

टिप्पर में 6 लोग सवार थे। आसपास के लोगों ने जब टिप्पर को खाई में गिरते देखा तो पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। हादसे में घायल 2 लोगों को चंबा अस्पताल लाया गया है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है।