हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर, बुलेट-ट्रैवलर की भिड़ंत में 1 की मौत

<p>नेशनल हाईवे-21 पर तेज रफ्तार का कहर जारी है। जैसे-जैसे हिमाचल में सड़कों के जाल में बढ़ोतरी हो रही है, वैसे-वैसे गाड़िया, मोटरबाइक आदि भी रफ्तार पकड़ रही हैं औऱ भयानक हादसों का शिकार हो रही हैं। इसी कड़ी में अब चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर ट्रैवलर औऱ बुलेट के बीच जोरदार टक्कर हुई है।</p>

<p>हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दूसरा बुरी तरह घायल हो गया है। घायल हुए व्यक्ति को सुंदरनगर अस्पताल लेजाया गया, जहां उसे मंडी रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक,&nbsp; रविवार देर रात नेशनल हाईवे-21 पर हरा बाग के समीप एक दिल्ली नंबर की ट्रैवलर (DLA-BA 8558) और बाइक (CH 03-T-6551) में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार तिलक राज (20) पुत्र रूप लाल पधर की मौके पर मौत हो गई और सतीश कुमार उम्र (24) पुत्र शिव सिंह निवासी पधर बुरी तरह घायल से हो गया।</p>

<p>सुंदरनगर थाना प्रभारी गुरुबचन सिंह ने बताया कि गलत दिशा पर बाइक चलाने पर बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की छानबीन में जारी है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले किया जा रहा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

1 hour ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

2 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

2 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

4 hours ago