Follow Us:

कुल्लूः कमांद कोहिला मार्ग पर लुढ़की पिकअप, दो घायल

गौरव, कुल्लू |

कुल्लू उपमंडल मुख्यालय आनी से करीब 12 किलोमीटर दूर कंडा धारटू के पास एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से करीब 100 फिट नीचे लुढ़क गई। जिसमें दो लोग घायल हो गए हैं। गाड़ी में तीन लोग सवार थे। तीसरा व्यक्ति जो वाहन चला रहा था वह घटना के बाद से फरार चल रहा है। घायलों को आनी अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

डीएसपी आनी तेजेन्द्र वर्मा ने बताया कि घटना रविवार शाम करीब 4 बजे हुई जब कोहिला से जलोड़ी की ओर जा रहे देवता के साथ जाने वाले देवलु शेर सिंह और जगदीश चंद दोनों कुटवा गांव के रहने वाले पिकअप में बैठे। जबकि तीसरा कौंर सिंह उर्फ हैप्पी पिकअप नबंर (HP-35A-5097) को चला रहा था। जैसे ही पिकअप कंडा धारटू के समीप पहुंची तो अचानक चालक का गाड़ी पर से नियंत्रण खो गया और हादसे का शिकार हो गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज़ कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।