Follow Us:

कुल्लू: रूना मार्ग पर खाई में गिरी कार , 2 व्यक्ति घायल

गौरव, कुल्लू |

जिला कुल्लू के उपमंडल आनी में रूना मार्ग में एक कार हादसे का शिकार हो गई। इस कार में दो लोग सवार बताए जा रहे हैं जो बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को सड़क तक पहुंचाया और उसके बाद दोनों को आनी अस्पताल पहुंचाया गया जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार घायलों में राहुल पुत्र अमर चंद निवासी बझरा जावन और नागेद्र पुत्र सोहन लाल निवासी खुन्न चौहणी शामिल है। उधर, पुलिस ने भी घटना को लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जबकि प्रशासन की तरफ से भी दोनों घायलों को पांच-पांच हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की है।