<p>मंड़ी के करसोग में एक कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसा करसोग-छतरी मार्ग पर निहारी नाला के पास हुआ जहां कार अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि पति और दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हुए हैं। मृतक महिला की पहचान सुकमा देवी 28 साल पत्नी टेक चंद शालोगी निवासी के रूप में हुई है।</p>
<p>घायलों की पहचान टेक चंद 34 साल, बेटा नरेंद्र कुमार, बेटी नेहा कुमारी निवासी शालोगी, ज्योति प्रकाश पुत्र नारायण सिंह निवासी निशानी और चालक अशोक कुमार 25 साल पुत्र श्याम लाल निवासी झरेड़ के रूप में हुई है। सभी घायलों को करसोग अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। </p>
<p>हादसे का शिकार हुए लोग शादी समारोह में शिरकत करने के बाद घर लौट रहे थे। मृतक महिला के शव को पोस्टमोर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज़ कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(3219).jpeg” style=”height:673px; width:450px” /></p>
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…