Follow Us:

शिमला: रामपुर में खाई में गिरी बोलेरो, 4 की मौत-3 घायल

पी. चंद |

शिमला के रामपुर में बीती रात बोलेरो गाड़ी  दौणा के पास बोलेरो गाड़ी खाई में गिर गई गई।  गाडी अडडू  से दनावली( ननखडी) की तरफ जा रही थी। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल बताए जा रहे हैं।  जानकारी के मुताबिक रात करीब 12 बजे बोलेरो कैंपर (HP 03 D 0449) चेवडी रोड पर ढोना गांव के पास एक खाई में गिर गई।

मृतकों की पहचान आशीष (25) , सुरेंद्र (30) और दिलीप कुमार (26), हेम चंद (25) के रूप में हुई है। वहीं, सुरेश (35), नीरज कुमार (32) सुंदर को गंभीर चोटें आई हैं। सभी दनावली के रहने वाले हैं। एएसपी परवीर ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला की जांच की जा रही है। सभी धनावली के रहने वाले हैं।