Follow Us:

शिमला: रामपुर में गहरी खाई में गिरी कार, 4 घायल

पी. चंद, शिमला |

शिमला में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। गुरुवार सुबह रामपुर में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस कार में 4 लोग सवार थे। घायलो की पहचान दिनेश (35) गांव मंथोल, अरूण शर्मा (32) निवासी भरेडी, आदित्य निवासी बसाल और मोलक राज (55) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह कार नम्बर (HP 06A 5941) रामपुर के क्वारु में अनियंत्रित होकर सड़क से निचे पलट गई। घटना में 4 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल रामपुर में दाखिल करवाया गया है। एसपी ओमापति जंवाल ने मामले की पुष्टि की है।