Follow Us:

शिमला: बाईचडी के पास खाई में गिरी कार, 1 की मौत-2 घायल

पी. चंद, शिमला |

शिमला में सोमवार को एक कार के खाई में गिरने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 2 लोग घायल बाताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह के समय करीब 3:00 बजे बाईचडी के नजदीक फागल़ा गांव के पास एक मारुति कार (HP51-5100) सड़क से करीब 70-80 फुट नीचे खाई में गिर गई जिसमें 3 लोग सवार थे।

हादसे में दिनेश कुमार  (21) पुत्र गोविंद राम निवासी गांव पनेवला बाईचडी की मौके पर मौत हो गई। जबकि सुमित (20) पुत्र सुरेंद्र गांव चौंरा डाकघर बाईचडी और  रमेश (44) पुत्र जिवडू राम निवासी गांव पनेवला डाकघर बाईचडी घायल हो गए हैं। घायलों को पुलिस ने आईजीएमसी पहुंचा दिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और कार्रवाई की जा रही है।