सोलन: बोलेरो ने ऑटो को मारी टक्कर, 2 घायल IGMC रेफर

<p>सोलन शहर के साथ लगती पंचायत&nbsp; आंजी के पास देर शाम एक बोलेरो ने ऑटो को टक्कर मार दी। ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के समय ऑटो में तीन लोग सवार थे। चालक मनमोहन सिंह और हादसे के समय ऑटो में मौजूद कर्ण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तुरंत स्थानीय लोगों की सहायता से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टर्स ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है।</p>

<p>ऑटो में सवार तीसरा व्यक्ति दुर्घटना होने के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मौके का जायजा लिया और मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवकुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि ऑटो रिक्शा को टक्कर मारने वाली बोलेरो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

  Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

2 hours ago

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

  Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

3 hours ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

4 hours ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

4 hours ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

5 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

5 hours ago