<p>जिला कुल्लू के औट लुहरी राष्ट्रीय राजमार्ग- 305 में सोझा के पास एक सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा उस समय पेश आया जब एक टाटा सूमो बंजार से आनी की तरफ जा रही थी जलोड़ीपास में बर्फबारी होने के कारण सूमो फिसलकर सड़क से नीचे जा गिरी। जिसमें सवार 10 लोगों में से 4 लोगों को गंभीर चोटें पहुंची है।</p>
<p>गंभीर घायलों को बंजार अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के लिए रैफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार घायलों में केसर चंद (53) जमार्ला निवासी, हेत रात (53) बांदल निवासी और हीरू राम (58) निरमंड ऊर्टू निवासी शामिल है। बताया जा रहा है कि इस टाटा सूमों में दस लोग सवार थे जिनमें से 6 लोगों को हल्की चोटें आई जबकि 4 लोगों को गंभीर चोटें पहुंची।</p>
Farmer's son BSF Assistant Commandant: चैलचौक के 35 वर्षीय बिंदर देव ने अपनी कड़ी…
Expired License Gun Seize : हमीरपुर शहर में एक जमीनी विवाद की जांच के…
मुख्य बिंदु बायोडीजल उत्पादन: सुशील वैष्णव के नेतृत्व वाली फर्म द्वारा सोलन में तेल…
CM Sukhu Returns to Shimla: दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे…
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आर्थिक दृष्टिकोण से आज…
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…