Follow Us:

ऊना: ऑवरटेक करते वक्त सड़क पर पलटी सूमो, 7 घायल

रविंदर कुमार |

ऊना के गगरेट के पास घनारी में एक सूमो गाड़ी के पलटने से सात लोग घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलैंस की मदद से दौलतपुर चौक अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में घायलों का उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह एक सूमो गाड़ी घनारी से दौलतपुर चौक की तरफ जा रही थी कि तहसील मुख्यालय घनारी के समीप एक निजी बस ने उसे ओवरटेक करते समय सूमो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे की तरफ खेतो में जाकर पलट गई।

हादसे में रमा शर्मा नंगल जरियालां गंभीर रूप से घायल है। उनकी आंख के ऊपरी हिस्से और सिर पर काफी चोटें आई है। इसके अतिरिक्त घायलों में पवन कुमार, विजय कुमार, आशीष कुमार, शशि वाला, संजीव कुमार शामिल हैं। वहीं, एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।