Follow Us:

ऊना: पेड़ से टकराई HRTC बस, एक की मौत, 3 घायल

रविंदर, ऊना |

ऊना के तहत बसाल में एक एचआरटीसी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बस में सवार एक महिला यात्री की मौत हो गई। जबकि, तीन अन्य घायल हुए हैं। घायल को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचवा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान सुमित्रा देवी निवासी परेल चम्बा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार चम्बा डिपो की बस (HP 73-4425) जो की चंडीगढ़ से चंबा को जा रही थी की अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। जिसमें सुमित्रा देवी की मौत हो गई। जबकि बस ड्राइवर और एक अन्य सवारी को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर एसपी दिवाकर शर्मा  ने कहा कि पुलिस आगामी कार्यवाही कर रही है।