Follow Us:

ऊना: पनोह में बेकाबू होकर पलटी वैन, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

समाचार फर्स्ट |

ऊना के गांव पनोह में एक वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वैन सवार एक युवक गम्भीर रूप से घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए स्थानीय लोगों की मदद से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे में युवक की टांग फ़्रेक्कर हुई है।

जानकारी के अनुसार ऊना निवासी रवि गुप्ता (27)  वैन कार में सवार होकर अम्ब की तरफ अपने निजी कार्य से जा रहा था। इसी दौरान पनोह के समीप पहुंचते ही कार अचानक ही अनियंत्रित हो गयी। हादसे में वैन सवार घायल हुआ है।

बताया जा रहा है कि हादसा सामने से आ रही एक इनोवा कार की बजह से पेश आया। जिसने वेन को हिट किया। घायल रवि की हालत नाजुक है। जसका उपचार चल रहा है। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर इंदु भारद्वाज ने बताया कि घायल को अस्पताल में उपचार दिया गया है। उधर, डीएसपी अशोक धीमान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।