Follow Us:

ऊनाः पत्नी के भाई का हाल जानने गए सेना में तैनात सर्वजीत सिंह की चंडीगढ़ में मौत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जिला उना में एक व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। यहां सेना में तैनात भंजाल के सर्वजीत सिंह की चंडीगढ़ में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सर्वजीत सिंह फाजिल्का में तैनात था और सेना में शिक्षक था। चंडीगढ़ में उनका साला बीमारी की वजह से एक अस्‍पताल में दाखिल था। इस कारण वह अपने साले का कुशलक्षेम पूछने चंडीगढ़ आए थे। लेकिन अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन वहीं पर उनकी मृत्यु हो गई।

उनकी मौत की खबर सुनते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्राम पंचायत प्रधान मीना कुमारी ने बताया कि सुबह ही उनकी मौत की सूचना उन्हें मिली है। सर्वजीत सिंह की दो बेटियां और एक बेटा है। भंजाल के फौजी की मृत्यु पर स्थानीय विधायक सहित ग्राम पंचायत प्रधान मीना कुमारी और अन्य कई लोगों ने शोक प्रकट किया है।