कांगड़ा: स्कूल बस के टायर के नीचे आई 8वीं की छात्रा, मौत

<p>जिला कांगड़ा के फतेहपुर में बुधवार को रैहन डीएवी स्कूल बस एक्सीडेंट में एक 8वीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई। मृतक छात्रा रितिका गांव चचरेड की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब दूसरी ओर से आ रही बस को क्रॉस देते समय किनारे खड़ी बच्ची गाड़ी के पिछले टायर के नीचे आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंच कर बच्ची की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया है।</p>

<p>वहीं, बस चालक मौके से फरार हो गया। किसी अज्ञात वाहन चालक ने लड़की को सड़क पर गिरा हुआ देखा तो उसे राजा का तालाब के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। वहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने धारा 279, 304 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।</p>

<p>डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और बस ड्राइवर को गिरफ्तार करने लिए धरपकड़ जारी है।</p>

Samachar First

Recent Posts

IIT Mandi में 12वां दीक्षांत समारोह, शाश्वत गुप्ता को राष्ट्रपति पदक

Mandi : आईआईटी मंडी में शनिवार को 12वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह…

2 mins ago

कुलगाम में आतंकवादियों से मुठभेड़, चार सुरक्षाकर्मी और एक यातायात अधिकारी घायल

कुलगाम में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी व एक यातायात पुलिस अधिकारी घायल…

13 mins ago

नही थम रहा मस्जिद विवाद, देवभूमि संघर्ष समिति की फ‍िर हुंकार, प्रदेश भर में प्रदर्शन

  Shimla:कथित अवैध मस्जिदों और मजारों के निर्माण पर रोक की मांग को लेकर देवभूमि…

36 mins ago

हिमाचल विश्वविद्यालय में हादसा: हॉस्टल की 5वीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत

  Shimla: शुक्रवार देर रात हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एसबीएस हॉस्टल में छात्र के गिरने…

1 hour ago

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 12 एसडीएम समेत 29 एचएस अधिकारियों के तबादले

  Shimla: हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है।  कांग्रेस की सुक्‍खू  सरकार ने 12…

1 hour ago

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव के लिए एक करोड़, मंदिर में बड़ी एलईडी स्क्रीन से होंगे मां के दर्शन: बाली

  आरएस बाली ने की दूसरी सांस्कृतिक सन्ध्या की अध्यक्षता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में बड़ी…

2 hours ago