<p>हमीरपुर के भोरंज में नगरोटा गाजियां में हुआ अग्निकांड में झुलसे योगेश ने भी 12 दिन बाद पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। इससे पहले योगेश की पत्नी शिल्पा की घटना के अगली सुबह डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा और योगेश के तीन साल के बेटे की घटना के छठे दिन पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई थी।</p>
<p>गौरतलब है कि 13 जुलाई को नगरोटा गाजिया में योगेश के घरअग्निकांड में हुए अग्निकांड में योगेश उनकी पत्नी और बेटा बुरी तरह झुलस गए थे। जिससे 14 जुलाई को शिल्पा ने टांडा में दम तोड़ दिया था। घटना के 4 दिन बाद 17 जुलाई को बेटे ने भी पीजीआई में दम तोड़ दिया था। उसके बाद पीजीआई में ही योगेश का भी उपचार चल रहा था जिसके 12 दिन बाद योगेश ने भी जिंदगी से लड़ते हुए दम तोड़ दिया है।</p>
<p>आगजनी की इस घटना में शिल्पा के मायका पक्ष ने शारीरिक प्रताड़ना और दहेज के लिए तंग करने के आरोप में उसकी सास, जेठ और जेठानी को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी हैं और वे 31 जुलाई तक ज्यूडिशियल रिमांड पर है।</p>
<p> </p>
सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…
New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…
Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए…
Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए बयान…
Shimla: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शकधर ने आज हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश…
मौसम की बेरुखी के चलते विदेशी पायलटों ने नहीं दी दस्तक रोजाना मात्र 40…