Follow Us:

स्क्रब टायफस का कहर: IGMC में दो और मरीजों की हुई मौत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

प्रदेश में स्क्रब टायफस का कहर दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी में रविवार देर रात एक बीसीएस की महिला और एक नाभा के व्यक्ति की मौत हो गई है। अब तक स्क्रब टायफस से मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। ताजा जानकारी के अनुसार अभी तक आईजीएमसी में स्क्रब टाइफस से करीब 255 मामले पॉजीटिव आ चुके हैं।

आईजीएमसी के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता ने पुष्टि करते हुए बताया कि स्क्रब से महिला व पुरुष की मौत हुई है। स्क्रब टाइफस को लेकर पहले ही प्रदेश में अलर्ट है। हालांकि आईजीएमसी प्रशासन के पास स्क्रब से निपटने के लिए पूरी तैयारियां है। इसके अलावा यहां पर टेस्ट किटें भी मौजूद हैं। वहीं सरकार ने स्क्रब से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए टॉल फ्री नंबर 104 जारी किया है।