Follow Us:

बीवी के रहते SDO ने गर्लफ्रेंड पटाई, फिर झांसा देकर रंगरेलिया किया, अब रेप का आरोप

पी. चंद, शिमला |

शिमला के ढली थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनान गांव में एक युवती ने सरकारी विभाग में एसडीओ के पद पर तैनात शख्स पर बलात्कार का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले दो साल से लिव- इन में रह रहे थे। युवती का आरोप है कि व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

पुलिस ने इस शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ 376 के तहत रेप का मामला दर्ज कर लिया। शिकायतकर्ता 29 वर्षीय युवती ने गुरुवार देर शाम को ढली थाने में शिकायत दी है। इसमें कहा गया है कि 36 वर्षीय भूपेंद्र सिंह वर्ष 2016 से उसीके साथ शनान मे किराए के मकान में रह रहा था। भूपेंद्र सिंह मूल रूप से शिमला जिले के शुन्नी का निवासी है। वह शादी का झांसा देकर उसके साथ रह रहा था। इस दौरान उसने उसका शारीरिक शोषण किया। अब वह शादी से इनकार कर रहा है।

ढली थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा था, लेकिन पत्नी से उसकी अनबन चल रही थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामले में जल्द गिरफ्तारी हो सकती है।