Follow Us:

ऊनाः जंगल में मानव कंकाल मिलने से सनसनी

रविंदर, ऊना |

जिला ऊना के हरोली थाना के अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरा नगर में एक मानव कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है। मानव कंकाल मिलने की पुलिस ने पुष्टि की है। हीरा ग्राम पंचायत के जंगल में मानव कंकाल मिला है। जोकि बुरी स्थिति में है। जानवरों ने बुरी तरह से किसी इंसान के शरीर को नोचा है और सिर्फ कंकाल ही बचा है। यह कंकाल भी कुछ समय पुराना लग रहा है। आखिर यह कैसे यहां आया ? किसका है? इसकी शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।

पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के शव गृह में रखा है। जिसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद आगे की जांच पुलिस शुरू करेगी। इस क्षेत्र में कौन लोग लापता हैं। इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस टीम आसपास के क्षेत्र में पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह किसका कंकाल हो सकता है।

फिलहाल कंकाल के पोस्टमार्टम और उसकी रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा कि यह कितना पुराना है और कैसे मृत्यु हुई है। डीएसपी हरोली अनिल ने बताया कि हीरा नगर के जंगल में एक कंकाल मिला है। जिसे कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।