Follow Us:

ऊनाः टाहलीवाल में एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

दीक्षा बैंस, ऊना |

टाहलीवाल में एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी का मौहोल बन गया है। जानकारी के अनुसार टालिवाल के मुख्य सड़क पर एक व्यक्ति  खून से लथपथ गिरा पड़ा था। जब राहगिरों ने उसे देखा तो पता चला कि व्यक्ति मृत है। स्थानीय लोगों इस संदर्भ में जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया है।  

वहीं, जानकारी देते हुए थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि व्यक्ति की पहचान गुलशन कुमार उम्र 19 साल निवासी हलेड़ा बिलना के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही आगामी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।