Follow Us:

पांवटा साहिब: PG की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार

समाचार फर्स्ट |

पांवटा साहिब में एक पीजी में चल रहे एक सैक्स रैकेट के भंडाफोड़ होने का मामला सामने आया है। जहां शुक्रवार देर रात को एक पीजी में पुलिस की टीम ने छापेमारी कर सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। देर रात को हुई इस कार्रवाई के दौरान पीजी से 2 लड़कियों और 7 लोगों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के रैन बैक्सी चौक के पास काफी समय से जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने पीजी में रेड कर 2 लड़कियां और 7 लोगों को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि यह धंधा सुनियोजित ढंग से चलाया जा रहा था। पुलिस मामले के मास्टर माइंड का पता लगाने में जुट गई है। पांवटा साहिब के डीएसपी प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि की है।