<p>पांवटा साहिब में एक पीजी में चल रहे एक सैक्स रैकेट के भंडाफोड़ होने का मामला सामने आया है। जहां शुक्रवार देर रात को एक पीजी में पुलिस की टीम ने छापेमारी कर सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। देर रात को हुई इस कार्रवाई के दौरान पीजी से 2 लड़कियों और 7 लोगों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के रैन बैक्सी चौक के पास काफी समय से जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने पीजी में रेड कर 2 लड़कियां और 7 लोगों को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।</p>
<p>बताया जा रहा है कि यह धंधा सुनियोजित ढंग से चलाया जा रहा था। पुलिस मामले के मास्टर माइंड का पता लगाने में जुट गई है। पांवटा साहिब के डीएसपी प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि की है।</p>
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी…
मंडी के रखोह के कलोह गांव की घटना मृतक वार्ड पंच और पत्नी थी आशा…
Shimla: सरकार ने तीन आईपीएस और 2 एचपीएस के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी…
Sangrur: खनौरी बॉर्डर पर किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मरने वाले…
सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…
New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…