<p>उपमंडल फतेहपुर के सीआईएसएफ के जवान ओंकार सिंह का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव पोलियां के श्मशान घाट पर किया गया। भारी संख्या में लोगों ने नम आंखों के साथ जवान को अंतिम विदाई दी। बुधवार सुबह 11 बजे के करीब जवान के बेटे उमेश ने पिता को मुखाग्नि दी। प्रशासन की तरफ से एसएचओ फतेहपुर सुरेश शर्मा, नायब तहसीलदार फतेहपुर ने मृतक जवान की अंतिम यात्रा में शरीक होकर पुष्पांजलि अर्पित की।</p>
<p>बता दें कि सीआईएसएफ के 47 वर्षीय जवान ओंकार की बीमारी के चलते सोमवार देर शाम को मौत हो गई। जवान का इलाज चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक जवान का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम के बाद मंगवार देर रात को उनके पैतृक गांव पहुंचाया गया । जवान ओंकार सिंह चंडीगढ़ में तैनात थे। मृतक जवान अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे एक लड़का व एक लड़की छोड़ गया है।</p>
Shimla: हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जीएस संधवालिया होंगे। सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने केंद्र…
रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां के खेलो इंडिया रेजिडेंशियल अकादमी में टूर्नामेंट संपन्न kangra:…
द हंस फाउंडेशन की एमएमयू टीम द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कनौन में स्वास्थ्य शिविर…
समाचार फर्स्ट नेटवर्क भाजपा नेता रवनीत बिट्टू और शिव सेना नेता की राहुल गांधी पर…
समाचार फर्स्ट एजेंसी New Delhi: वन नेशन वन इलेक्शन होगा। यानि पूरे देश में एक…
Shimla/Chamba: हिमाचल प्रदेश में कांस्टेबल भर्ती जल्द होने वाली है। राज्य लोकसेवा आयोग जल्द…