Follow Us:

शिमला: आसमानी बिजली गिरने से 2 युवकों की मौत, भारी बारिश के बीच पेड़ के नीचे खड़े थे

पी. चंद |

रामपुर की मशनु पंचायत में दो नेपाली मज़दूरों पर आसमानी बिजलो गिरने से मौत हो गई। जानकारी की मुताबिक़ दोनों नेपाली मज़दूर सेब के बगीचे में काम करने के बाद ढारे में वापस लौट रहे थे की भारी बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए दोनों मज़दूर पेड़ के नीचे खड़े हो गए कि अचानक आसमानी बिजली गिरने से दोनों मज़दूर उसकी चपेट में आ गए व दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान रेशम और विशाल नेपाली के रूप में हुई है। दोनों के शवों को सराहन अस्पताल में रखा गया है। जिनका पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस में सीआरपीसी 174 के तहत मामला दर्ज़ किया है। एएसपी शिमला प्रवीर ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है।